jio prime membership: यूजर्स के लिए खुशखबरी,अगले एक साल तक सर्विस FREE

livehindustan
Jio prime membership:  Reliance Jio यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है। Jio Prime Membership को कंपनी ने एक साल के लिए मुफ्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Jio ने जानकारी दी है कि जो जियो यूजर्स Jio prime membership ली है या फिर 31 मार्च 2018 तक ले लेगा, उसे अगले एक साल तक जियो प्राइम मेंबरशिप सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। 
इसके अलावा जिन Jio यूजर्स ने अभी तक प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है, वे 31 मार्च तक 99 रुपये देकर जियो प्राइम मेंबरशिप ले सकता है। इसके बाद यूजर्स को अगले एक साल तक जियो प्राइम के तहत आने वाली सभी सुविधाएं पहले जैसे ही मिलती रहेंगी।
बता दें कि रिलायंस जियो प्राइम मेंबरशिप के तहत जियो यूजर्स को मुफ्त वॉयस कॉल्स, एसएमएस और जियो एप्स जिसमें जियो म्यूजिक, जियो टीवी आदि जैसों की सुविधा सस्ती दरों पर मिलती है। इसके अलावा नॉन जियो प्राइम यूजर्स के मुकाबले इंटरनेट डाटा भी अधिक मिलता है। 
कंपनी ने जियो प्राइम मेंबरशिप को पिछले साल लॉन्च किया था। इसकी वैलिडिटी 31 मार्च 2018 तक है। जियो लाइव टीवी में 550 से अधिक चैनल लाइव भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जियो यूजर्स जियो सिनेमा एप की मदद से छह हजार से ज्यादा फिल्में भी देख सकते हैं। अगली स्लाइड में जानिए, जियो यूजर अगले एक साल के लिए मुफ्त में जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए कैसे दावा करे:
यह भी पढ़ें- 
photo-story-image
रिपोर्ट के अनुसार, अगले एक साल के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप मुफ्त में पाने के लिए Jio यूजर को सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर माइजियो एप को डाउनलोड करना होगा। हालांकि, यूजर को ध्यान रखना होगा कि उनके स्मार्टफोन में जियो सिम लगी हुई हो। इसके बाद जियो एप में दिखाई दे रहे जियो प्राइम मेंबरशिप पर क्लिक करना होगा। जब एक बार यह हो जाएगा, तो फिर जियो यूजर के जियो प्राइम मेंबरशिप अगले एक साल के लिए बढ़ा दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments